‘‘मानवीय आवश्यकताएँः प्राकृतिक संसाधनों की समस्याएँ’’

Authors

  • डाॅ. प्रियम्वद मिश्रा हिन्दी विभाग रा.दु.वि.वि., जबलपुर

Keywords:

.

Abstract

वर्तमान समय में तीव्र गति से जनसंख्या वृद्धि तथा मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का बड़ी मात्रा में अनियोजित दोहन करने के परिणामस्वरूप इनसे अनेक समस्याएँ उत्पन्न हुई हंै। प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख समस्याएँ निम्न प्रकार हैं-
1. मानव द्वारा संसाधनों के अविवेकपूर्ण उपयोग से उत्पन्न समस्याएँः- मनुष्य बहुत ही स्वार्थी प्राणी हैं। जब वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये जाने-अनजाने प्राकृतिक संसाधनों का अविवेकपूर्ण उपयोग करता है तो उसके फलस्वरूप भविष्य में उसे अनेकांे परेशानियों तथा दुष्परिणामों का सामना करना पड़ता है। इनका प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव भविष्य में आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ता है। उदाहरण के लिए प्राकृतिक वनस्पति को अविवेकपूर्ण तरीके से कटाने से प्रतिवर्ष बाढ़ों का प्रकोप, जल स्तर में कमी, वायुमण्डल में शुष्कता तथा मिट्टी का कटाव शुरू हो जाता है।

References

डाॅ. एच. एस. बघेला - पर्यावरणीय अध्ययन एवं शिक्षण विधियाँ

डाॅ. सुनीता नरंग - पर्यावरण अध्ययन

डाॅ. एम. के. गोयल - पर्यावरण अध्ययन

डाॅ. बी.एल. माहेश्वरी - पर्यावरण और मानव मूल्यों के लिए शिक्षा

डाॅ. ए. बरोलिया - पर्यावरण शिक्षा के नये आयाम

Published

2016-01-31